भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव

संस्थाएं

भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव

बालोतरा।
मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में त्रिदिवसीय कार्यक्रम अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुआ। धनतेरस पर त्रिदिवसीय जप अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। मुनि भव्य कुमार जी द्वारा विधिवत् रूप से तीर्थंकर प्रभु महावीर और गौतम स्वामी का मंगल स्मरण विविध मंत्रों के अनुष्ठान से किया। दीपावली की संध्या पर मुनि मोहजीत कुमार जी द्वारा विशेष वृहद मंगलपाठ हुआ।
भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर मुनि मोहजीत कुमार जी ने कहा कि दीपावली ज्योति का पर्व है। यह पर्व जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा प्रदान करता है। कार्तिक अमावस्या की रात्रि में भगवान महावीर का पावापुरी में निर्वाण हुआ था। उन्होंने अपने ज्ञान के द्वारा जन-जन में व्याप्त अज्ञानरूपी अंधकार को दूर करने का प्रयत्न किया। उनके सिद्धांतों का अनुसरण सही ढंग से किया जाए तो विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान सहज संभव है। इस अवसर पर मुनि भव्य कुमार जी ने गीत का संगान किया। मुनि जयेश कुमार जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए।