खुशियों की रंगोली दिव्यांग बच्चों की मुस्कान

संस्थाएं

खुशियों की रंगोली दिव्यांग बच्चों की मुस्कान

भीलवाड़ा।
तेममं को सेठ मुरलीधर मानसिंह सुर निलयम अंध विद्यालय में दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। गत महीने स्नेहम प्रोजेक्ट के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को जरूरतमंद सामग्री कम्प्यूटर आदि उपलब्ध कराए गए। तेममं ने दिव्यांग बच्चों द्वारा कलात्मक रूप से बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया। महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने बच्चों के कला कौशल एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए विलक्षण दिव्य बच्चों के प्रति शुभ भविष्य की मंगलकामना की और कहा कि तेममं आगे भी सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। प्रथम, द्वितीय आने वाली प्रतिभाओं को प्रायोजक अनीता-राजेश हिंगड़ द्वारा पुरस्कार दिया गया।
मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय अध्यक्ष मीना बाबेल, उपाध्यक्ष मैना कांठेड, मंडल सक्रिय सदस्या अनीता हिंगड़ द्वारा निकाला गया। शेष सभी दिव्यांग बच्चों को पेन सेट, चॉकलेट्स देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मंडल की उपाध्यक्षा यशवंत सूतरिया, प्रचार-प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा, महिला मंडल पूर्व कोषाध्यक्ष रेखा हिंगड़, मूक बघिर एवं अंध विद्यालय स्कूल के इंचार्ज आदित्य सिंह एवं प्रिंसिपल क्लेरा सिस्टर की उपस्थिति रही। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा तेममं का आभार ज्ञापित किया गया।