पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम

संस्थाएं

पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम

भीलवाड़ा।
चातुर्मास काल में सावन भाद्रव का महीना ज्ञान आराधना की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होता है। साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में ज्ञान विकास के अनेक उपक्रम संचालित हुए। उसी क्रम में साध्वी परमयशा जी की प्रेरणा एवं साध्वी विनम्रयशा जी के अथक श्रम से ज्ञान विकास की दृष्टि से तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई।
सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतियोगियों को तेममं द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में आओ ज्ञानी बनें, अमर ज्ञान चक्र, ज्ञ से अज्ञ बने, ज्ञान का खजाना खोलो, आओ कुछ सीखें आदि अनेक रोचक, आकर्षक प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई।
प्रतियोगिता के प्रायोजक विनोद देवी माणकचंद, मनीषा प्रवीण, आरव प्रीत दुगड़ एवं तेममं अध्यक्षा मीना बाबेल, सभा अध्यक्ष जसराज चोरड़िया, मंत्री योगेश चंडालिया सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम लोढ़ा एवं विमला रांका ने किया। पुरस्कार वितरण में सुमन दुगड़, पुष्पा पामेचा, सुधा चोरड़िया आदि का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन अध्यक्ष मीना बाबेल ने किया।