उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

संस्थाएं

उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

हिरियुर।
अभातेममं के निर्देशन में ‘उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का’ कार्यशाला का तेममं, हिरियुर द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत एवं देवरानी-जेठानी पर गीत की प्रस्तुति दी। महिला मंडल की मंत्री लक्ष्मी लंुकड़ ने सभी का स्वागत किया और नारी लोक का वाचन किया। देवरानी और जेठानी की 6 जोड़ियाँ उपस्थित रहीं और अपने-अपने भाव प्रस्तुत किए। आदर, सम्मान, सहनशीलता, सामंजस्य, विश्वास, प्यार आदि को अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा इस कार्यशाला से ली। महिला मंडल द्वारा कई सालों से साथ में रहने वाली देवरानी-जेठानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन तातेड़ ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा पुष्पादेवी चोपड़ा, मंत्री लक्ष्मी लुंकड़ व मंडल की बहनें उपस्थित रहीं। आभार ज्ञापन ममता ढेलड़िया ने किया।