उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

संस्थाएं

उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

टी-दासरहल्ली।
अभातेममं निर्देशन अनुसार शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्निध्य में महिला मंडल द्वारा कार्यशाला का आयोजन ‘उत्सव रिश्तों का-प्रेम देवरानी-जेठानी का’ तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। अध्यक्षा रेखा मेहर ने सभी का स्वागत किया एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि परिवार एक महत्त्वपूर्ण जीवनशैली है यह जीवन का अहम आदर्श है। जिस परिवार में देवरानी-जेठानी का बहनों जैसा प्रेम है वहाँ शांति है, लक्ष्मी है तथा संयुक्त परिवार का पूर्ण आनंद है, क्योंकि परिवार की शोभा पुत्रवधुओं का प्यार ही होता है वह हर पारिवारिक जन-निश्चिंतता का अनुभव करता है। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि हमारी पुरातन परंपराओं को आगे किसी ने सुरक्षित रखा है तो इस आध्यात्मिक संस्कृति में ही रखा है। संयुक्त परिवार और आपसी भाईचारा भारत का हृदय रहा है।
टी-दासरहल्ली अध्यक्षा रेखा मेहर ने टॉक शो के माध्यम से सुंदर शैली के साथ अनेक प्रश्नों के साथ मजबूती प्रदान की। बहनों ने नाटिका की प्रस्तुति दी। कुल 10 देवरानी-जेठानी के जोड़ों ने उत्साह से अपने अनुभवों को प्रस्तुत किया और बताया कि संयुक्त परिवार में रहने से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से कैसे पूरे परिवार को ताकत मिलती है। इस तरह देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने संयुक्त परिवार में रहने के अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री गीता बाबेल ने किया। आभार ज्ञापन बबिता गांधी ने किया। सभी देवरानी-जेठानी का सम्मान मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बहनों की उपस्थिति रही।