उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

संस्थाएं

उत्सव रिश्तो का, प्रेम देवरानी-जेठानी का कार्यशाला

जालना।
शासनश्री साध्वी चंदनबाला जी के सान्निध्य में देवरानी-जेठानी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ने मंगलाचरण से की। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता बोथरा ने सभी का स्वागत किया। साध्वी वर्धमानश्री जी ने गीतिका की प्रस्तुति दी। धोखा परिवार ने अपने सदस्यों के साथ एक सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी। उषा सेठिया ने अपनी देवरानी के संबंध में कुछ रोचक बातों की जानकारी दी, जो आपसी रिश्ते की मजबूती को दर्शाती थी। इसके बाद लघु नाटिका की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहनों की 7 टीम ने अपनी प्रस्तुति से रिश्तों के खट्टे-मीठेपन की खसियत बताई।
इस प्रतियोगिता में 17 बहनों ने अपना नाम दर्ज करवाया, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बहनों से सवाल-जवाब किए गए, जिसमें उन्हें परिवार से जुड़े संबंधित प्रश्न पूछे गए। अंत में धोखा परिवार के जेठानी और देवरानी की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया। आपने अपने जीवन के 35 साल के उतार-चढ़ाव का ब्यौरे में समर्पण और प्रेम की अहमियत बताई। कार्यक्रम का संचालन नैना पीपाड़ा ने किया तथा आने वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थिति सराहनीय रही।