सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान

संस्थाएं

सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान

अमराईवाड़ी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा सामूहिक आयंबिल का कार्यक्रम शासनश्री साध्वी सरस्वती जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। शासनश्री ने कहा कि आयंबिल से अशुभ कर्मों का नाश होता है, निर्जरा होती है। महासती सुंदरी ने 60000 वर्ष तक आयंबिल तप किया। आयंबिल से बड़ी-बड़ी बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं, यह तप करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में 31 भाई-बहनों ने आयंबिल तप का आध्यात्मिक अनुष्ठान किया। आप सभी के स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हैं। आयंबिल तप के प्रायोजक मंजु जितेंद्र गेलड़ा रहे। उनके प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानकवासी समाज सहित सभी भाई-बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। अनुष्ठान की संयोजिका ममता कच्छारा का श्रम सराहनीय रहा।