25 बोल प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

25 बोल प्रतियोगिता का आयोजन

देशनोक।
मुनि आकाश कुमार जी एवं मुनि हितेंद्र कुमार जी के सान्निध्य में तेयुप के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल, देशनोक द्वारा 25 बोल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेमीफाइनल एवं फाइनल राउंड रखा गया। फाइनल में आने वाले तीन ग्रुप रखे गए। पहला ग्रुप 5 से 15 साल, दूसरा ग्रुप 16 से 30 साल, तीसरा 30 साल से ऊपर का। 9 व्यक्ति फाइनल राउंड में पहुँचे। फाइनल राउंड का संयोजन निलेश बाफना ने किया।
सक्षम छल्लानी ने स्क्रीन को संभाला एवं दृष्टि नाहर ने प्रश्नों को अच्छी तरह से समायोजित किया। इस 25 बोल की प्रतियोगिता में 5 से 15 वर्ष की उम्र में प्रिंस भंसाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 16 से 30 वर्ष की श्रेणी में विशाखा नाहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में उषा बरड़िया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निलेश बाफना ने सम्मानित किया। नीलेश बाफना का सम्मान तेरापंथ किशोर मंडल के संयोजक तुषार मालू ने किया।