‘कैसे बनें सुखी और स्वस्थ समाज’ कार्यशाला

संस्थाएं

‘कैसे बनें सुखी और स्वस्थ समाज’ कार्यशाला

विजयनगर।
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन विजयनगर स्थित तेरापंथ भवन में मुनि रश्मि कुमार जी के सान्निध्य में हुआ। जिसका मुख्य विषय था-‘कैसे बने सुखी और स्वस्थ समाज’। कार्यक्रम की शुरुआत तेयुप की विजय स्वर संगम द्वारा किया गया। तत्पश्चात परिषद अध्यक्ष ने उपस्थित गुर्जर समाज एवं सभी श्रावक समाज का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी एवं महिला मंडल मंत्री सुमित्रा बरड़िया ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं कोटा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजन द्वारा प्राप्त शुभकामना संदेश का वाचन उपाध्यक्ष विकास बांठिया ने किया।
संगठन मंत्री कुलदीप बागरेचा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ0 धीरज मरोठी का परिचय कराया। डॉ0 धीरज ने श्रावकों को जागृत करते हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिया जाए उसकी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी दिनचर्या रहनी है, खान-पान कैसा रहना चाहिए एवं शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ मानसिक व्यायाम भी अति आवश्यक है। इससे इंसान की कार्यक्षमता बढ़ती है। डॉ0 धीरज का जैन पट्ट द्वारा सम्मान किया। साथ ही मोमेंटो तेयुप विजयनगर की टीम द्वारा दिया गया।
मुनि रश्मि कुमार जी ने शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी। मुनि प्रियांशु कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त किए। तेयुप पूर्व अध्यक्ष राजेश चावत ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर तेयुप से उपाध्यक्ष मनीष चावत, सहमंत्री कमलेश चोपड़ा, कोषाध्यक्ष आलोक गंग, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र टेबा, प्रेक्षाध्यान शिविर संभागी, तेयुप कार्यसमिति सदस्यगण एवं गुर्जर समाज से नाथुराम गुर्जर, राजू लीडिया, मोहनलाल खटाना आदि लगभग 200 लोगों की उपस्थिति रही। संचालन तेयुप मंत्री राकेश पोखरना ने किया। आभार ज्ञापन सुशील पारख ने किया। कार्यक्रम का समापन मुनिश्री द्वारा मंगलपाठ से हुआ।