प्रेक्षा दिवस का आयोजन

संस्थाएं

प्रेक्षा दिवस का आयोजन

सूरत।
मुनि उदित कुमार जी के सान्निध्य में प्रेक्षा फाउंडेशन, सूरत के तत्त्वावधान में तेरापंथ भवन सिटीलाइट में प्रेक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुनि उदित कुमार जी ने कहा कि प्रेक्षाध्यान आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी की 20 वर्ष की सुदीर्घ साधना का सुफल है। प्रेक्षाध्यान द्वारा पूर्व कृत कर्मों की निर्जरा होती है। साथ ही व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास भी होता है। प्रेक्षाध्यान के प्रयोग सर्व सुलभ हैं। सर्वहितकारी और सर्व सुखकारी हैं।
मुनिश्री ने आगे कहा कि विशेष ट्रेनिंग के द्वारा कुछ लोगों को बदला जा सकता है। लेकिन अपने आपको बदलना बहुत कठिन काम होता है। अपनी आदतों का परिवर्तन करने के लिए सबसे सरल और श्रेष्ठ उपक्रम है-प्रेक्षाध्यान। डॉ0 माया ने दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग करवाए। प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं ने मंगलभावना करवाई। प्रेक्षाध्यान के विकास में विशेष योगदान के लिए डॉ0 मायाबेन एवं चेतनाबेन का सम्मान किया गया। प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं द्वारा प्रारंभ में प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं अलका सांखला एवं रेणु बैद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक भाई-बहन संभागी बने।