सम्मान समारोह

संस्थाएं

सम्मान समारोह

आमेट।
तेरापंथ भवन में साध्वी प्रांजलप्रभा जी के सान्निध्य में विजय कुमार देवपुरा की सुपौत्री एवं मुकेश कुमार देवपुरा की सुपुत्री आयुषी देवपुरा का सिविल जज के परिणाम में सलेक्शन होने पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा सम्मान-पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। साध्वीश्री ने कहा कि जन्म से लेकर 25 वर्ष तक की उम्र, व्यक्ति के विकास व अपनी शक्ति के सम्यक् नियोजन की उम्र है। आयुषी ने एक ऊँचे मुकाम को प्राप्त किया है। प्रोफेशनल उपलब्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास भी चलता रहें, यही मंगलकामना। सम्मान के क्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मीना गेलडा, मंत्री संगीता पामेचा ने आपको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
मुकेश देवपुरा ने संपूर्ण तेरापंथ समाज व भवन में विराजित साध्वीश्री जी के प्रति अनंत-अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की। आयुषी ने बताया कि अपने इस मुकाम को हासिल करने में किस प्रकार माता-पिता व परिवार का सबका सहयोग प्राप्त हुआ। आयुषी को सम्मान-पत्र तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, मंत्री ज्ञानेश्वर मेहता, गणपत लाल डांगी, अशोक गेलड़ा, तेयुप अध्यक्ष पवन कच्छारा आदि द्वारा प्रदान किया गया। संचालन ज्ञानेश्वर मेहता ने किया।