‘आचार्य कालू महाश्रमण फिएस्टा’ का आयोजन

संस्थाएं

‘आचार्य कालू महाश्रमण फिएस्टा’ का आयोजन

छापर।
तेयुप एवं तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल और कन्या मंडल के द्वारा आयोजित ‘Acharya Kalu Mahashraman Fiesta’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री एवं संस्कारक दिलीप मालू द्वारा पूर्ण मंत्रोच्चार सहित जैन संस्कार विधि से किया गया। अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमार जी का मंगल आशीर्वाद सभी को मिला। मुनि योगेश कुमार जी ने कहा कि इतना सुंदर भव्य आयोजन तो चातुर्मास के प्रारंभ में ही होना चाहिए था, इसके लिए किशोर मंडल और कन्या मंडल ने बहुत ही श्रम किया और उसी श्रम से इतना सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने सभी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
चातुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री नरेंद्र नाहटा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष प्रदीप सुराणा, तेयुप के अध्यक्ष सौरभ भुतोड़िया, जेटीएन प्रतिनिधि शांति दुधोड़िया एवं किशोर मंडल संयोजक प्रथम नाहटा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष माणकचंद नाहटा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सरिता सुराणा, मंत्री अलका बैद एवं प्रचार-प्रसार मंत्री शांति दुधोड़िया सहित अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। परम पूज्य गुरुदेव, साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी एवं अनेकानेक चरित्रात्माओं का भी यहाँ पधारना हुआ, सभी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक किशोर मंडल से प्रथम नहाटा और कन्या मंडल से भाविका दुधोड़िया का सराहनीय सहयोग रहा।