अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरु

संस्थाएं

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरु

गांधीनगर, बैंगलुरु
तेरापंथ भवन में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में गुरु पूर्णिमा, तेरापंथ स्थापना दिवस एवं असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री जी का 61वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि गुरु मिथ्यात्व रूपी अंधकार से सम्यक्त्व रूपी प्रकाश की ओर जाने वाले होते हैं। ज्ञान, दर्शन एवं चारित्र की उन्‍नति के लिए गुरु मार्गदर्शक बनते हैं। गुरु भिक्षु ने सत्य क्रांति की। फलस्वरूप तेरापंथ का जन्म हुआ।
साध्वीप्रमुखाश्री जी के 61वें दीक्षा दिवस पर साध्वी दर्शितप्रभा जी ने रोचक संस्मरण प्रस्तुत किए। प्रेक्षा संगीत सुधा टीम के सुमधुर गीतिका के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सिद्धांतश्री जी ने किया।
महासभा राष्ट्रीय सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश दक, महिला मंडल अध्यक्षा शांति सकलेचा, नव मनोनीत अध्यक्ष स्वर्णमाला पोखरना, टीपीएफ प्रधान ट्रस्टी माणक बलडोटा आदि अनेक पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।