विज्ञान कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

विज्ञान कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा।
क्या है विज्ञान? समस्या या समाधान, ह्रास या विकास का सोपान, अभिशाप या वरदान-जैसे अनेक प्रश्नों का उत्तर देने मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में विज्ञान कार्यशाला का आयोजन तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता वैज्ञानिक करण सिंह सिंघवी ने विज्ञान के अनेक गूढ़ तथ्यों को प्रयोग के धरातल पर उतार उपस्थित परिषद को सहजता से समझाया। प्रयोग में छिपे जीवन बोध को प्रस्तुत करते हुए मुनि जयेश कुमार जी ने विज्ञान को आध्यात्मिकता के साथ जोड़ने का प्रयास किया।
इस अवसर पर मुनि मोहजीत कुमार जी ने कहा कि व्यक्ति बाहरी विज्ञान के साथ जीवन के विज्ञान को भी समझने का प्रयास करे। मुनि जयेश कुमार जी ने छोटे-छोटे उदाहरणों से बताया कि कैसे विज्ञान का सही बोध मनुष्य के प्रत्येक कार्य को आसान बना सकता है। वैज्ञानिक करण सिंह सिंघवी का परिचय कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेद मूथा ने दिया। आभार ज्ञापन तेममं मंत्री संगीता बोथरा ने किया। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के साथ आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों की विशेष उपस्थिति रही।