पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं

संस्थाएं

पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं

कोयंबटूर।
अभातेममं के निर्देशानुसार समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत तेममं द्वारा ‘फीड द माइंड’ पाठशाला पुस्तकालय परियोजना का उद्घाटन माराना गाउडर हाईस्कूल में किया गया। साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी आदि सहयोगी साध्वियों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। कोयंबटूर के संस्कारक निर्मल बेगवानी ने जैन संस्कार विधि से पुस्तकालय का उद्घाटन करवाया। नेहरू विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल पंकज रघुनाथन इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। घीसूलाल हिंगड़, गुलाब मेहता, सभा अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया व अन्य सभा-संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण तेममं की मंत्री आरती रांका, सहमंत्री कनकप्रभा बुच्चा द्वारा हुई।
महिला मंडल अध्यक्षा मंजु गिडिया ने सभी का स्वागत किया। पंकज रघुनाथन ने तमिल, अंग्रेजी भाषा में वक्तव्य दिया। राजस्थानी संघ के पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल हिंगड़ ने अपने विचार रखे। स्थानकवासी संप्रदाय से गुलाब मेहता ने कहा कि पुस्तकें पढ़कर जीवन में परिवर्तन लाया जा सकता है। माराना गाउडर हाईस्कूल के सेक्रेटरी लक्ष्मण नारायण ने मंडल को धन्यवाद दिया। स्थानीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन सहमंत्री ज्योति सुराणा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रचार-प्रसार मंत्री मोनिका कोटेचा ने किया। मंडल द्वारा माराना गाउडर हाईस्कूल में 250 से अधिक पुस्तकें, 2 बड़ी डाइनिंग टेबल, 10 चेयर आदि अन्य समान बच्चों को वितरित कराया। लाइब्रेरी रूम को न्यू पेंट कराया गया और महिला मंडल का लोगो लगाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 अध्यापक, शिक्षार्थी, सभा-संस्था के गणमान्य व्यक्ति और कन्या मंडल, महिला मंडल की बहनें उपस्थित रहीं।