उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी-जेठानी का

संस्थाएं

उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी-जेठानी का

कोयंबटूर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं ने ‘उत्सव रिश्तों का, प्रेम देवरानी-जेठानी का’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की बहनों ने मंगलाचरण द्वारा की। बहनों ने मंडल गीत का संगान किया। तत्पश्चात अध्यक्षा मंजु गिड़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया। साध्वी उज्जवलप्रभा जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि देवरानी-जेठानी में प्रेम, सौहार्द, सहानुभूति, सहनशीलता, परस्पर सामंजस्य सकारात्मक सोच व सम्मान का भाव रहना चाहिए। 15 वर्ष से ऊपर एक साथ रह रही देवरानी- जेठानी ने अपने-अपने विचार रखे। देवरानी-जेठानी पर आधारित उपाध्यक्षा रूपकला भंडारी ने सुंदर मारवाड़ी गीत गुनगुनाते हुए बहनों को गेम खिलाया तथा उनका सम्मान किया। रोमांचक गेम्स मंडल की बहनें ममता पुगलिया, रोहिणी सेठिया द्वारा खिलाए गए। कार्यक्रम का संचालन गुणवंती बोहरा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रोहिणी सेठिया ने दिया। कार्यक्रम में लगभग 70 बहनों की उपस्थिति रही।