वर्ग पहेली प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

संस्थाएं

वर्ग पहेली प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

बालोतरा।
मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में वर्ग पहेली प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम व सम्मान समारोह कार्यक्रम न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। मुनि मोहजीत कुमार जी ने कहा कि निर्जरा के 12 प्रकारों में एक प्रकार है-स्वाध्याय। स्वाध्याय करने से अनेक कर्मों की निर्जरा होती है। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रायोजक परिवार का लाभ निर्मला देवी डूंगरचंद, संकलेचा परिवार ने लिया। इस वर्ग पहेली में 6 पेपर थे जो सभी श्रावक-श्राविकाओं को घर पर बैठकर ही भरने थे जिसमें अनेक पुस्तकों का सभी भाई-बहनों ने स्वाध्याय करके यह प्रश्न पुस्तिका भरी और स्वाध्याय कर कर्मों की निर्जरा की।
अंत में लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें 60 संभागियों ने परीक्षा दी। प्रथम स्थान पर राकेश श्रीश्रीमाल, द्वितीय स्थान पर संगीता बोथरा, तीसरे स्थान पर पूजा ओस्तवाल व चतुर्थ स्थान पर रुचिका, तातेड़ रहे। तथा 7 जनों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया। जिन्होंने भी लिखित परीक्षा दी उन सभी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन सहमंत्री रेखा बालड़ ने किया। कार्यक्रम में परामर्शक पीपी देवी ओस्तवाल, लूणी देवी गोलेच्छा सहित अनेक पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।