वर्तमान में आगम ही जैन धर्म का आधार

संस्थाएं

वर्तमान में आगम ही जैन धर्म का आधार

टोहाना।
आगम जैन धर्म के पवित्र ग्रंथ हैं, जिनमें भगवान महावीर स्वामी की वाणी गुंफित है। वर्तमान में आगम ही जैन धर्म का आधार और मार्गदर्शक है। यह उद्गार शासनश्री साध्वी बसंतप्रभा जी ने तेरापंथ भवन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उवासगदसाओ आगम में भगवान महावीर के 10 विशिष्ट श्रावकों का वर्णन है। जिसमें हमें जानकारी मिलती है कि श्रद्धानिष्ठ व समर्पित श्रावक कैसा होना चाहिए।