आत्मशक्ति को बढ़ाने के लिए करें आध्यात्मिक अनुष्ठान

संस्थाएं

आत्मशक्ति को बढ़ाने के लिए करें आध्यात्मिक अनुष्ठान

नवरात्रि आध्यात्मिक अनुष्ठान के आयोजन

भीलवाड़ा
प्रज्ञा भारती महावीर कॉलोनी में मुनि पारस कुमार जी, मुनि शांतिप्रिय और तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में नवरात्रि पर्व पर आध्यात्मिक अनुष्ठान निरंतर चला। इस अनुष्ठान में मंत्रोच्चार द्वारा ध्यान, जप के अनेक प्रयोग करवाए जाते हैं। साध्वी डॉ0 परमयशा जी ने कहा कि आध्यात्मिक अनुष्ठान आध्यात्मिकता की ओर ले जाने वाली प्रक्रिया है, जिससे व्यक्ति के भीतर चेतना का जागरण होता है। नवरात्र साधना आंतरिक दुष्प्रवृत्तियों एवं व्यक्तित्व का परिशोधन करके हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचरण करती है। भीतर छुपी हुई शक्तियों का प्रस्फुटन होता है। साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी कुमुदप्रभा जी, साध्वी मुक्ताप्रभा जी द्वारा मंत्रों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है, इस पर बताया। साध्वीश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा संस्था एवं तेममं द्वारा सामूहिक नीवी, आयंबिल एवं अन्य आध्यात्मिक अनुष्ठान भी आयोजित कराए गए।