आत्मशक्ति को बढ़ाने के लिए करें आध्यात्मिक अनुष्ठान

संस्थाएं

आत्मशक्ति को बढ़ाने के लिए करें आध्यात्मिक अनुष्ठान

नवरात्रि आध्यात्मिक अनुष्ठान के आयोजन

कांटाबाजी
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में नवरात्रि के अवसर पर आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मुनि कुमद कुमार जी ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में आसुरी एवं बुरी शक्तियाँ मनुष्य लोक में विचरण करने आती हैं। वे किसी को भी नुकसान पहुँचा सकती हैं। आध्यात्मिक अनुष्ठान मंत्र साधना के रूप में किया जाता है इससे हमारी शक्तियों का विकास होता है। आध्यात्मिक मंत्रों की शक्ति अचिंत्य होती है, इनकी साधना से विघ्न एवं उपद्रवों का शमन हो जाता है। आत्म-शक्तियों से संपन्न मनुष्य जीवन में विकास करता है।