शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

हैदराबाद
तेममं की नवगठित कार्यकारिणी ने नए कार्यकाल के लिए साध्वी जिनरेखा जी के सान्‍निध्य में शपथ ग्रहण की। सबसे पहले महिला मंडल की बहनों ने गीत द्वारा मंगलाचरण किया। नव मनोनीत अध्यक्ष अनीता गीड़िया को साध्वी जिनरेखा जी ने मंगलपाठ सुनाया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम पारख ने नवीन अध्यक्ष को अध्यक्ष पद के लिए शपथ दिलाई। नव मनोनीत अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने पूरी कार्यकारिणी की टीम व विशेष आमंत्रित बहनों के नामों की घोषणा की। घोषणा के बाद सभी को शपथ ग्रहण करवाई। साध्वीश्री जी ने पूरी टीम को मंगलपाठ सुनाया।
सभा के अध्यक्ष सुरेश सुराणा, तेयुप अध्यक्ष राहुल श्यामसुखा, टीपीएफ से मोहित बैद, अभातेयुप से नवनीत छाजेड़ ने अपनी शुभकामना दी। अणुव्रत समिति से प्रकाश भंडारी ने शुभकामनाएँ दी।
अध्यक्ष अनीता गीड़िया ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया। साध्वीश्री जी ने बहनों को देव, गुरु, धर्म पर श्रद्धा रखते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मंत्री अंजू चोरड़िया ने किया।