कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला

संस्थाएं

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला

बालोतरा।
तेरापंथ भवन में मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में संस्था शिरोमणि जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा द्वारा जयपुर व जोधपुर अंचल कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। सभामंत्री महेंद्र वेद ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का तिलक व जैन दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। महासभा संगठन मंत्री ने गीत का संगान किया और महासभा अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल ने सभी का स्वागत किया।
महासभा अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने कहा कि महासभा के अंतर्गत करीब 625 क्षेत्रों पर तेरापंथी सभा का संचालन हो रहा है व महासभा उन सभी की सार-संभाल करती है तथा उनके द्वारा आध्यात्मिक व सामाजिक कार्य करने का मार्गदर्शन करती है, जिससे संघ व देश की प्रभावना बढ़ती है। महामंत्री विनोद बैद ने अपने वक्तव्य में समाज की नीतियों व कार्यशैली की बात कही और संघ विकास की सुदृढ़ता की बात बताई। उपाध्यक्ष संजय खटेड़ ने सभा के एकाउंट व डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट रखने और कार्य करने की व्यवस्था व इनकम टैक्स बेनिफिट तथा व्यवस्थित कार्य करने की जानकारियाँ दी।
महासभा संगठन मंत्री प्रकाश डाकलिया ने संस्था के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में महासभा पंचमंडल सदस्य दिलीप सिंघवी ने भी अपने विचार रखे। लगभग 20 क्षेत्रों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। आभार विजयराज मेहता द्वारा किया एवं संचालन महासभा मंत्री विनोद बैद ने किया। कार्यशाला के बाद महासभा पदाधिकारियों द्वारा पुस्तकालय व सभा तेयुप, महिला मंडल ऑफिस का अवलोकन किया।