नीवी तप अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

नीवी तप अनुष्ठान का आयोजन

भीलवाड़ा।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा नवरात्रि के अवसर पर आध्यात्मिक अनुष्ठान ‘नीवी तप’ साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। नीवी बाह्य तप है, निर्जरा का एक भेद है और रस परित्याग है। दिन में एक बार एक ही आसन में बैठकर विगय रहित भोजन करना जिसमें दूध, दही, घी, गुड़, चीनी, कड़ाई विगय आदि के प्रत्याख्यान के साथ ही रात्रि भोजन और सचित्त का त्याग किया जाता है। साध्वी डॉ0 परमयशा जी ने नीवी तप करने वाले साधकों के प्रति मंगलकामनाएँ व्यक्त की और सामूहिक रूप से नीवी तप का प्रत्याख्यान करवाया गया। साध्वीश्री जी ने महाश्रमण अष्टकम का लयबद्ध संगान किया और श्रावक समाज को इसे कंठस्थ करने की प्रेरणा दी।
तेममं अध्यक्ष मीना बाबेल ने नीवी तप संयोजिका उपाध्यक्षा मैना कांठेड एवं यशवंत सुतरिया ने अथक श्रम एवं समय का नियोजन करते हुए इस अनुष्ठान को सफल बनाने का प्रयास किया। कार्यकारिणी सदस्या कोषाध्यक्ष सुमन दुगड़, प्रचार-प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की जागरूकता से कार्यक्रम सफल रहा। नीवी तप के आध्यात्मिक अनुष्ठान के प्रायोजक प्रमिला, निर्मल, चक्षु गोखरू रहे। सभी के प्रति मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने आभार व्यक्त किया।