आचार्य भिक्षु जन्मोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

आचार्य भिक्षु जन्मोत्सव का आयोजन

टी-दासरहल्ली
तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में आचार्य भिक्षु का 296वाँ जन्म दिवस एवं 264वाँ बोधि दिवस के अवसर पर अखंड जाप एवं एक शाम भिक्षु के नाम धम्म जागरण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र से जाप की शुरुआत की गई। इसमें ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष लादूलाल बाबेल, ट्रस्ट मंत्री कन्हैयालाल गांधी, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश चावत, अध्यक्ष कुशल बाबेल, मनोज मेहता और समस्त महिला मंडल उपस्थित रही।
इसी क्रम में एक शाम भिक्षु के नाम भक्‍ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध गायक देवीलाल पितलिया की विशेष प्रस्तुति रही। सभा मंत्री कन्हैयालाल गांधी ने भिक्षु अष्टकम का संगान किया। महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। सभी का स्वागत अध्यक्ष रेखा मेहर ने किया। संचालन उपाध्यक्ष नेहा चावत ने किया। आभार संगठन मंत्री संगीता बोहरा ने किया। सभा ट्रस्ट, तेयुप, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल सभी ही उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के प्रायोजक रेखा विनोद मेहर को महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।