शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

शाहदरा, दिल्ली
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ ओसवाल भवन, शाहदरा में शासनश्री साध्वी संघमित्रा जी के सान्‍निध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से हुई। युवती मंडल द्वारा मंगलभावना के साथ मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल, दिल्ली की पूर्वाध्यक्ष तारा बैंगाणी ने नवमनोनीत अध्यक्ष मंजु जैन को शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलाई।
तत्पश्‍चात नवमनोनीत अध्यक्ष मंजु जैन ने अपनी टीम के पदाधिकारीगण एवं सभी कार्यसमिति के नामों की घोषणा की तथा नवगठित टीम को शपथ ग्रहण करवाई।
शासनश्री साध्वी संघमित्राजी ने कहा कि पुरुष व महिला मिलकर ही शक्‍तिशाली बन सकते हैं और दोनों मिलकर मुश्किल से मुश्किल कार्य भी कर सकते हैं। उन्होंने नई सोच पर जोर देते हुए कहा कि नया सोचें परंतु सोच सार्थक हो इस बात का अवश्य ध्यान रखें। नव मनोनीत अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्‍तियों का स्वागत किया।
महासभा के उपाध्यक्ष सुखराज सेठिया ने कहा कि दिल्ली महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षाओं ने न सिर्फ अपने दायित्व का निर्वहन किया अपितु अभातेममं में भी अपना परचम लहरा रही हैं। अपनी कर्मठता व संघनिष्ठा का परिचय दे रही हैं। तेरापंथी सभा, दिल्ली के पूर्वाध्यक्ष गोविंद बाफना, सभा अध्यक्ष जोधराज बैद, सभा मंत्री डालमचंद बैद, तेयुप अध्यक्ष विकास बोथरा ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए मंगलकामना की। निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला कोठारी ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
साध्वीप्रमुखाश्री जी द्वारा रचित गीत का संगान कृष्णा नगर व गांधीनगर की बहनों द्वारा किया गया। ओसवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, शाहदरा सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी, दिल्ली ज्ञानशाला संयोजक अशोक बैद, दिल्ली सभा के मंत्री व मंडल पूर्वाध्यक्ष सरोज जैन, अभातेममं भावना, चौका की संयोजिका व मंडल की पूर्वाध्यक्ष पुष्पा बोकड़िया, सभी गणमान्य व्यक्‍तियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने अपने विचारों की अभिव्यक्‍ति दी। कन्या मंडल ने स्वागत गीतिका द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष एवं पूरी टीम का अभिवादन किया व बधाई दी।
कन्या मंडल की नव संयोजिका मुस्कान तातेड़ का तिलक कर शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित मंत्री यशा बोथरा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री सरला बैद ने किया।