घर को स्वर्ग कैसे बनाएँ

संस्थाएं

घर को स्वर्ग कैसे बनाएँ

मंडिया।
साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में ‘घर को स्वर्ग कैसे बनाएँ’ कार्यशाला का आयोजन तेयुप द्वारा किया गया। साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि हमारे सात वार हैं, लेकिन आठवाँ वार है-परिवार। परिवार चार अक्षर से बना है। पारिवारिक में परस्पर रिश्तों और रिति-रिवाज में विवाद न होकर संवाद होता है वह है परिवार। परिवार का दर्जा बहुत ऊँचा है। परिवार है प्रेम, सौहार्द, प्यार। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि सामाजिक विकास की धुरी है-परिवार। परिवार एक पवित्र यज्ञ की तरह है, जिसे स्वर्ग युक्त रखने के लिए हर सदस्य को अपनी आहुति देनी होती है।
साध्वी दक्षप्रभा जी ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। हासन से समागत तेममं ने गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल अध्यक्षा संगीता कोठारी, मंडिया महिला मंडल मंत्री पूनम बोहरा, सभा अध्यक्ष नरेंद्र दक, सभा के मंत्री महावीर भंसाली ने धन्यवाद ज्ञापन किया। हासन महिला मंडल ने गीतिका का संगान किया। अरविंद तातेड़ ने विचार रखे। साध्वी मेरुप्रभा जी ने संयोजन करते हुए विचार रखे। हासन, चामराजनगर, मैसूर आदि क्षेत्रों के लोगों ने दर्शन सेवा का लाभ लिया।