मंत्र की शक्ति से करें शक्ति का जागरण

संस्थाएं

मंत्र की शक्ति से करें शक्ति का जागरण

विजयनगर।
मुनि रश्मि कुमार जी ने तेरापंथ भवन में ‘द पॉवर ऑफ मंत्रा’ के कार्यक्रम में कहा कि मंत्रों में महान शक्ति छिपी होती है, उसका सही और शुद्ध उच्चारण करके उन पर सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। जिस अक्षर में कई नायक आदि देवताओं का समावेश हो वह ‘बीजाक्षर’ कहा जाता है। बहुत से साधक ऐसे होते हैं जो केवल एक बीजाक्षर मंत्र पर जप करते हैं और इसमें भी उन्हें मनोवांछित फल प्राप्ति हो जाती है।
मुनि प्रियांशु कुमार जी ने कहा कि मंत्र आराधना से व्यक्ति जीवन में परिवर्तन गठित कर सकता है, रोग मुक्त हो सकता है। बाधाओं को हटा सकता है। परम पवित्रता से किया गया जप आदमी को शिखर पर ले जा सकता है। देह शुद्धि, मन शुद्धि, दिशा शुद्धि, स्थान शुद्धि और मंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट उपासक निर्मल नोलखा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभा, तेयुप, महिला मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रावक-श्राविका समाज उपस्थित थे।