शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि

संस्थाएं

शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि

जाटाबास, जोधपुर।
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में नवाह्निक आध्यात्मिक अनुष्ठान का क्रम विधिवत संपन्न हुआ। साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि नवरात्रि के पर्व शक्ति आराधना के पर्व हैं। शक्ति की साधना की जाती है। कोई मंत्र की साधना करता है, कोई तंत्र की साधना करता है। सब चाहते हैं शक्ति का विकास हो। शक्ति का जागरण चेतन्य का जागरण है। अध्यात्म चेतना का जागरण है। हमारे भीतर अनंत शक्ति है। हम अनंत शक्ति के स्रोत हैं। वह सोई हुई है, उसके जागरण के लिए जप का अनुष्ठान किया। भीतर की चेतना जगाने के लिए सिद्धि के लिए साधना के प्रयोग आवश्यक है। हमने नौ दिनों तक जप-तप कर मंत्रों का प्रयोग किया। सामूहिक अनुष्ठान में साध्वीवृंद के अतिरिक्त श्रावक समाज भी सम्मिलित हुआ। अनुष्ठान का प्रयोग साध्वी सुमंगलाश्री जी तथा साध्वी शिक्षाप्रभा जी ने करवाए।