नूतन गृह प्रवेश

नूतन गृह प्रवेश

रायपुर।
सरदारशहर निवासी, रायपुर प्रवासी नवीन दुगड़ के नवीन निवास स्थान का गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संपन्न कराया गया। संस्कारक सूर्यप्रकाश बैद एवं अर्पित गोखरू द्वारा विधिवत् मंत्रोच्चार द्वारा जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम संपादित करवाया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पारिवारिकजनों की उपस्थिति रही। तेयुप मंत्री महेश गोलछा ने दुगड़ परिवार एवं संस्कारकों का आभार व्यक्त किया।