विकास महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव का आयोजन

मंडिया।
साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में तेयुप द्वारा आयोजित 29वाँ विकास महोत्सव के कार्यक्रम को तेरापंथ भवन में मनाया गया। साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी के पट्टोत्सव से संबंधित प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी द्वारा प्रदत्त यह अवदान विकास महोत्सव है। आचार्यश्री तुलसी उस विकास पुरुष का नाम है जिसके कारण उनके कण-कण में जवानी का जोश उभरता रहा। जिसकी ख्याति राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में व्याप्त हो चुकी है। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी का जीवन असीम है। उसे शब्दों में बाँधना गीतों में गूँथना, असंभव है। सभा-संस्थाओं, साहित्य, सेवा, आगम संपादन आदि अनेक क्षेत्रों में विकास के परचम फहराए हैं।
साध्वी मेरुप्रभा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी दक्षप्रभा जी के मंगलाचरण से हुई। गदग तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेश कोठारी, अमृतलाल कोठारी, महिला मंडल मंत्री विजेता भंसाली, गायक विकास कोठारी, सीमा कोठारी आदि ने विचार रखे एवं खमतखामणा की। आचार्य तुलसी के व्यक्तित्व और कर्तृत्व पर हरीश-हेमलता सेठिया, ललिता भंसाली, उषा आच्छा, कोमल आच्छा, नीतू श्रीमाल, किरण भटेवरा, सपना सेठिया, चंदनमल बोहरा, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंसाली आदि ने भावों की प्रस्तुति दी। संचालन युवा कार्यकर्ता संदीप आच्छा ने किया।