तेयुप के शपथ ग्रहण समारोह  के  आयोजन

संस्थाएं

तेयुप के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन

पूर्वांचल-कोलकाता

तेयुप, पूर्वांचल-कोलकाता के सत्र 2021-22 के नव मनोनीत अध्यक्ष विकास सिंघी व उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह साध्वी स्वर्णरेखा जी के सान्‍निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावीश्री जी के उद्बोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन लोकेश गोलछा ने किया। तत्पश्‍चात विजय गीत का संगान धीरज मालू एवं हेमंत बैद ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष आलोक बरमेचा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया और नव मनोनीत अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित की। तत्पश्‍चात उन्होंने नव मनोनीत अध्यक्ष विकास सिंघी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष विकास सिंघी ने अपने वक्‍तव्य में पूर्वाध्यक्षों द्वारा किए गए परिषद के विकास को और भी गतिमान करने का संकल्प लिया। नव गठित कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यसमिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ निवर्तमान अध्यक्ष आलोक बरमेचा ने दिलाई।
कार्यक्रम में अभातेयुप राष्ट्रीय सहमंत्री अनंत वागरेचा, अभातेयुप साथी नरेंद्र छाजेड़, अजय पींचा, पूर्वांचल सभा अध्यक्ष संजय सिंघी, मंत्री प्रवीण पगारिया, सॉल्टलेक सभा अध्यक्ष नगराज बरमेचा, मंत्री विनोद संचेती, पूर्वांचल महिला मंडल अध्यक्षा मंजु दुगड़, मंत्री श्‍वेता डाकलिया, टालीगंज परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत, बेहाला परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष चेतन एवं काफी संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति रही।