आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

संस्थाएं

आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

पचपदरा
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी के सान्निध्य में किया गया। तेरापंथ सभा के संगठन मंत्री महेश, बी0 खतंग ने विचारों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी आरोग्यप्रभाश्री जी ने अभिनव सामायिक के प्रयोग करवाए। साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका का संगान किया। शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी ने कहा कि सामायिक का अर्थ है समता की आराधना। साध्वी जगतयशा जी ने सामायिक के महत्त्व को बताते हुए कहा कि भ्रांति निवारण के लिए, शांति पाने का सोपान है सामायिक। सामायिक महान कर्म निर्जरा का साधन है। तेयुप अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने आभार ज्ञापित किया।