आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

संस्थाएं

आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

दक्षिण मुंबई
शासनश्री साध्वी सोमलता जी के सान्निध्य में अभिनव सामायिक का कार्यक्रम हुआ। मधुर स्वरों में मंगल गीत का संगान किया। साध्वी शकुंतला कुमारी जी व साध्वी रक्षियतशा जी ने गीत गाया। साध्वी जागृतप्रभा जी ने त्रिपदी वंदना व जप का प्रयोग व साध्वी संचितयशा जी ने ध्यान के प्रयोग करवाए। शासनश्री साध्वी सोमलता जी ने कहा कि समता के उपवन में शांति के पुष्प खिलते हैं। साध्वीजी ने श्रमण भगवान महावीर के पर्व भव मरीचि का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। मुंबई सभा के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने किया। प्रवास व्यवस्था समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, महामंत्री सुरेन्द्र कोठारी, महेश बाफना, कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, मुंबई सभा से कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, सहमंत्री गौतम डागा, संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंघवी आदि उपस्थित थे।