आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

संस्थाएं

आत्म उत्थान का अनुपम अनुष्ठान है-सामायिक

इचलकरंजी
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा महापर्व के तीसरे ‘अभिनव सामायिक’ का आयोजन किया गया। ‘साध्वी प्रमिला कुमारी जी आदि थाना 3’ के सान्निध्य में किया गया। साध्वी प्रमिला कुमारी जी ने नमस्कार महामंत्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी विज्ञप्रभाजी ने त्रिपदी वंदना करवाई। उसके पश्चात ध्यान करवाया गया। साध्वी ने बताया कि जैन धर्म में सामायिक का विशेष महत्त्व माना जाता है। सामायिक को समता की साधना और निर्मल करने का महत्त्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है। महिला  मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत की। किशोर मंडल, कन्या मंडल, महिला मंडल, सभा, तेयुप सदस्यों की अच्छी उपस्थिति थी। इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित करने में सभी संस्थाओें का भरपूर सहयोग रहा।