आध्यात्मिक विकास का क्रम बने

संस्थाएं

आध्यात्मिक विकास का क्रम बने

जोधपुर
साध्वी पुण्यप्रभा जी, साध्वी दर्शनप्रभा जी, साध्वी निर्मलप्रभा जी, साध्वी जिनयशा जी ने वर्ष 2021 के चातुर्मास के लिए श्रावक समाज के साथ अमरनगर पाल रोड स्थित तेरापंथ भवन में प्रवेश किया। साध्वीवृंद के स्वागत समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मंगलाचरण तेममं, जोधपुर द्वारा किया गया। तेयुप, सरदारपुरा ने स्वागत गीत का संगान किया। सरदारपुरा सभाध्यक्ष माणकचंद तातेड़, तेयुप सरदारपुरा मंत्री कैलाश जैन, महिला मंडल से संतोष देवी मेहता व योगिता, तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयराज मेहता, महासभा कार्यकारिणी सदस्य मर्यादा कुमार कोठारी, तेरापंथी सभा, जोधपुर के मंत्री महेंद्र सुराणा, वरिष्ठ श्रावक मुकनचंद मेहता, भंवरलाल भंसाली, जगदीश धारीवाल, सोहनराज तातेड़, श्रद्धानिष्ठ श्रावक हनवंतराज मेहता, टीपीएफ जोधपुर के अध्यक्ष बसंत तातेड़ ने स्वागत उद्बोधन व स्वागत गीत का संगान किया।
साध्वी दर्शनप्रभा जी, साध्वी निर्मलप्रभा जी, साध्वी जिनयशा जी ने सामुहिक रूप से संगान किया। साध्वी पुण्यप्रभा जी ने कहा कि विविध देशों में भिन्‍न-भिन्‍न स्वागत की परंपरा है। भारत देश में स्वागत करने, अभिनंदन करने की अपनी परंपरा है।
श्रावकों के सहयोग से जो कार्य होता है वो विशेष होता है, इस चातुर्मास में श्रावकों का विशिष्ट सहयोग रहे तो आध्यात्मिक विकास का क्रम बन सके। जोधपुर में विशिष्ट श्रावक हुए हैं। सभी आध्यात्मिक विकास का प्रयत्न करें, यही शुभाशंसा। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री महावीर चौपड़ा ने किया।