नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ

नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ

मैसूर।
भगवतीलाल मुणोत के नव प्रतिष्ठान का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। मैसूर के संस्कारक एवं उपासक अशोक बुरड़, पंकज कावड़िया, लकी श्रीश्रीमाल ने मंत्रों द्वारा इस कार्य को संपन्न किया। तेयुप अध्यक्ष विकास मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। तेयुप उपाध्यक्ष नवीन देरासरिया, संगठन मंत्री मोहित बोहरा, विक्रम पितलिया आदि उपस्थित रहे।