मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

संस्थाएं

मासखमण तप अभिनंदन के कार्यक्रम

इचलकरंजी
साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्निध्य में महिला मंडल उपाध्यक्ष सपना बालड़ एवं विकास सुराणा के मासखमण तप प्रत्याख्यान एवं अनुमोदना का कार्यक्रम तेरापंथ भवन में परिसंन्न हुआ। कार्यक्रम में साध्वीश्री जी ने कहा कि तप का जिनशासन में बहुत अधिक महत्त्व माना गया है। जिनका क्षयोपशम प्रबल होता है, वे ही शक्ति का जागरण कर तप के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। बहन सपना व भाई विकास का क्षयोपशम प्रबल है और मनोबल भी उच्च है। दोनों ही विनीत, सेवाभावी, संघनिष्ठ, जागरूक श्रावक-श्राविका हैं।
सपना बालड़ के तप पर साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी के प्राप्त संदेश का वाचन रमेश बालड़, विकास सुराणा को प्राप्त संदेश का वाचन राजेश सुराणा ने किया। सभा द्वारा संपूर्ण समाज की तरफ से दोनों तपस्वियों को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। सभा अध्यक्ष महेंद्र गिड़िया, मंत्री पुष्पराज संकलेचा, तेयुप अध्यक्ष महेश पटावरी, महिला मंडल अध्यक्ष जयश्री जोगड़ सहित अनेक जनों ने अभिनंदन किया। दोनों ही तपस्वियों के पारिवारिकजनों ने विभिन्न माध्यमों से तप अनुमोदना की। साध्वीवृंद ने गीतिका प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी आस्थाश्री जी ने किया।