पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन - मंत्र साधना का प्रयोग ऊर्जा प्रदायक

संस्थाएं

पैंसठिया छंद अनुष्ठान का आयोजन - मंत्र साधना का प्रयोग ऊर्जा प्रदायक

कांटाबाजी
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में पैंसठिया यंत्र महानुष्ठान का आयोजन तेममं द्वारा किया गया। मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा कि हमारा जीवन अनेक प्रकार के प्रभावों से प्रभावित होता है। वातावरण का प्रभाव, ग्रह नक्षत्र का प्रभाव, कर्मों का, इन सब प्रभावों से अपने आपको सुरक्षित तभी रख सकते हैं, जब अपनी आंतरिक शक्ति मजबूत बने।
अपने आध्यात्मिक विकास अपनी सुरक्षा के लिए मंत्र एवं यंत्र का उपयोग किया जा सकता है। पैंसठिया यंत्र छंद बहुत प्रभावशाली, चमत्कारी है। हर समस्या का निवारण मंत्र-यंत्र की साधना से हो जाता है।
मुनि कुमुद कुमार जी ने कहा कि जैन आगम में ज्ञान का भंडार भरा है। मंत्र शास्त्र, ध्यान की प्रक्रिया, ज्योतिष विज्ञान की जानकारी जैन शास्त्रों में सविस्तार से दी गई। मंत्र-यंत्र की आराधना करते हुए तप का योग मिल जाए तो वह साधना शीघ्र सिद्ध होती है। जिसकी चेतना भीतर से जुड़ जाती है, वह परम आनंद को प्राप्त करता है। 175 साधकों ने इस अनुष्ठान की आराधना की। विषय प्रस्तुति मनीषा, मुकेश जैन एवं आभार ज्ञापन पिंकी विकास जैन ने किया।