रिश्तों की डोर ना हो कमजोर

संस्थाएं

रिश्तों की डोर ना हो कमजोर

बैंगलोर।
तेयुप के तत्त्वावधान में मुनि अर्हत कुमार जी के सान्निध्य में ‘रिश्तों की डोर ना हो कमजोर’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनिश्री ने कहा कि धरती पर स्वर्ग उतर आता है जब किसी परिवार में खुशहाली छाई रहती है। जहाँ आपस में स्नेह है, प्रेम है, अपनत्व है, समर्पण है तो समझना है कि स्वर्ग और कहीं नहीं है। मुनि भरत कुमार जी ने कहा कि ‘रिश्तों की डोर न हो कमजोर’, इस बात पर हो पूरा जोर, देव गुरु धर्म की कृपा से व सम्यक् प्रयास से, उगे आपके जीवन में सुनहरी भोर। मुनि जयदीप कुमार जी ने गीत का संगान किया। मुनिश्री द्वारा ग्रह शांति कैसे रहे पर विशेष मंत्रोच्चारण करवाया। तेयुप अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा ने सभी का स्वागत किया। आत्मरक्षा कवच मंत्र का उच्चारण विक्रम दुगड़, जितेंद्र घोषल और अरविंद बैद ने कराया। विधायक सौम्य रेड्डी ने विचार व्यक्त किए। मंत्री विकास बाबेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासभा से प्रकाश चंद लोढ़ा, सभा अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़, मंत्री गौतम मांडोत, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बाबेल सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं श्रावक समाज उपस्थित रहा।