रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

दक्षिण (मुंबई)
साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य एवं संस्कारक रवि दोषी ने आचार्य तुलसी के अवदान जैन संस्कार विधि के बारे में जानकारी दी। संस्कारक अशोक बरलोटा ने मंत्रोच्चार के साथ रक्षाबंधन को जैन संस्कार विधि से संपन्न किया एवं मधुर गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, सभा अध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, तेयुप अध्यक्ष नितेश धाकड़, मंत्री रौनक धाकड़ आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।