रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

कांटाबाजी
मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनि कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मुनिश्री ने कहा कि जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कैसे मनाना, जन्मदिन कैसे मनाना यह जानकारी सबको होनी चाहिए। मुनि कुमुद कुमार जी ने कहा कि गुरुदेव श्री तुलसी ने जैनत्व के संस्कारों को पुष्ट करने के लिए जैन संस्कार विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया। हमारे संस्कार, सभ्यता और संस्कृति जीवन को मंगलकारी बनाने वाली है। संस्कारक शुभंकर जैन ने सामुहिक रूप से तेरह भाई-बहन को प्रायोगिक रूप से जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन विधि करवाई। तेयुप अध्यक्ष अंकित जैन ने संस्कार की उपयोगिता को उजागर किया। संस्कारक शुभंकर जैन का साहित्य से सम्मान दीपक जैन एवं जैन प्रतीक से शाखा प्रभारी गौतम जैन ने किया। आभार ज्ञापन ऋषभ जैन ने किया।