शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

ईरोड
सत्र 2021-23 कार्यकाल के लिए मनोनीत अध्यक्ष सुनीता भंडारी एवं मंत्री पिंकी बेदमुथा व उनकी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ चंदा डूंगरवाल ने मंगलाचरण से किया। अध्यक्षा सुनीता भंडारी ने सभी का हार्दिक स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी गिन्‍नी देवी बाबेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा को शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्षा सुनीता भंडारी ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की एवं सभी को शपथ दिलाई। अध्यक्षा सुनीता भंडारी, मंत्री पिंकी बेदमुथा एवं पूरी कार्यकारिणी ने मंडल की गति-प्रगति, निष्ठा से उत्तरदायित्व का निर्वहन एवं आध्यात्मिक साधनाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए संकल्प लिया।