नई सोच से आगे बढ़ते रहें

संस्थाएं

नई सोच से आगे बढ़ते रहें

मैसूर
साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ भवन में नवमनोनीत महिला मंडल का शपथ ग्रहण आयोजित हुआ। पूर्व अध्यक्ष सुधा नौलखा ने नवमनोनीत अध्यक्ष मंजु दक को शपथ दिलाई। नव मनोनीत अध्यक्ष मंजु दक ने मंत्री मंडल की टीम की घोषणा की। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि महिलाएँ अपने दायित्व का निर्वहन करें। नई सोच और आत्मविश्‍वास के साथ संघीय विकास में सहयोगी बने। तेरापंथ महिला मंडल संघ की एक उदयीमान और संगठनात्मक संस्था है। मंगल का हर अधिकारी सक्रियता के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर कार्य करे।
कन्याएँ भी अपनी नई सोच और सृजनशील हाथों के विकास के नए आयाम आलेख लिखे। संघीय विकास में हर संस्था योगभूत बने। सबसे महत्त्वपूर्ण बात है संघ और संघपति के प्रति आस्था बनी रहे। पूर्व अध्यक्ष सुधा नौलखा एवं तेयुप के अध्यक्ष दिनेश दक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजु दक को शुभकामनाएँ दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन तेममं की ललिता पितलिया ने किया।