दंपति कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

दंपति कार्यशाला के आयोजन

कानपुर
दंपति कार्यशाला - ‘रिश्तों को सरस बनाएँ’ का आयोजन साध्वी डॉ0 पीयूषप्रभाजी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के महामंत्रोच्चार से हुआ। सर्वप्रथम सभा के मंत्री संदीप जम्मड़, महिला मंडल की मंत्री रश्मि जम्मड़ और तेयुप के अध्यक्ष दिलीप मालू ने पारिवारिक गुणों की छतरी का अनावरण किया। महिला मंडल मंत्री रश्मि जम्मड़ ने स्वागत भाषण में दंपति शिविर का महत्त्व बताया। साध्वी दीप्तियशा जी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी भावनाश्री जी ने कहा कि जिस तरह एक वाक्य को अर्थ से परिपूर्ण करने के लिए व्याकरण की आवश्यकता है, उसी तरह एक परिवार को पूरा होने के लिए परिवार के सभी सदस्यों में सामंजस्य होना चाहिए। साध्वी डॉ0 पीयूषप्रभा जी ने कहा कि विश्वास, संयम और सहिष्णुता को अपनाएँ और अहंकार को तिलांजलि दें, तभी दाम्पत्य जीवन सुखी रह सकता है। धन्यवाद प्रस्ताव दिलीप मालू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका भूतोड़िया ने किया। प्रभा मालू और ऋतु जैन ने रोचक गेम खिलाए।