रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

संस्थाएं

रक्षाबंधन कार्यशाला के आयोजन

विशाखापट्टनम्
मुनि दीप कुमार जी के सान्निध्य में रक्षाबंधन पर्व का कार्यक्रम मनाया गया। मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति त्योहारों की संस्कृति है। उसमे रक्षाबंधन भाई-बहनों का पवित्र त्योहार है। इस पर्व से यह संदेश ग्रहण करें कि रिश्तों के धागों को मजबूत बनाना है। राज्यसभा सांसद नरसिम्हाराव ने कहा कि आज मुझे दीप मुनि जी के दर्शन कर बड़ी प्रसन्नता हो रही है। जैन समाज
अच्छा समाज है हर सेवा कार्य में वह आगे रहता है। सभा की ओर से सभा अध्यक्ष चंपालाल डूंगरवाल, गुलाबसिंह सेठिया एवं अन्य गणमान्यजनों ने सांसद नरसिम्हा राव का दुपट्टा, साहित्य आदि से सम्मान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के सहयोग से यह कार्य संभव हुआ।