दंपति कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

दंपति कार्यशाला का आयोजन

उत्तर हावड़ा।
साध्वी स्वर्णरेखाजी के सान्निध्य में ‘दंपति जीवन की संपति’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 65 दंपति युगल ने भाग लिया। साध्वीश्री जी ने कहा कि जिंदगी तीन पेज की है-‘आदि-अंत’ हमारे हाथ में नहीं, मध्य हमारे हाथ में है। मध्य की जिंदगी में लाइफ पार्टनर का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। दोनों को दो पहियों के समान माना है, एक भी खराब हो तो गाड़ी नहीं चल पाती। दांपत्य जीवन का आभूषण सहिष्णुता एवं समर्पण है। साध्वी सुधांशुप्रभाजी ने अपने विचार रखे। पूर्वांचल एवं दक्षिण कोलकाता कपल्स ने गीत की प्रस्तुति दी। काकुड़गाच्छी महिला मंडल ने नाट्य प्रस्तुति दी। प्रश्नोत्तर के माध्यम से कई जिज्ञासाओं को समाहित किया। कार्यक्रम का संचालन रमन पटावरी एवं सुधा बोथरा ने किया।