प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में महिला मंडल, राजराजेश्वरी नगर द्वारा 25 बोल पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा महाश्रमण अष्टकम् मंगलाचरण से हुआ। अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। साध्वी अमितरेखाजी ने पच्चीस बोल का विश्लेषण किया एवं तत्त्व की जानकारी दी। बहनों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। साध्वी अमित रेखा जी द्वारा बनाई 25 बोल पर आधारित प्रश्न-पत्र बहनों में वितरण किया। प्रतियोगिमा में 30 बहनों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर नीतू बाफना, द्वितीय स्थान पर सरोज आर बैद रही। कार्यशाला का संचालन मंत्री सीमा जैन ने किया।