वन मिनट प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

वन मिनट प्रतियोगिता का आयोजन

कांटाबाजी।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य एवं मुनि कुमुद कुमार जी की प्रस्तुति में तेममं द्वारा वन मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा कि हमें अन्य विकास के साथ जीवन में ज्ञान का विकास भी करना चाहिए। ज्ञान प्राप्ति की दिशा में उठाया गया कदम जीवन एवं संसार की वास्तविकताओं से परिचित करा देता है। जीवन का यथार्थ स्वरूप समझने का भाव भीतर में रहना चाहिए। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत अनावश्यक पाप से बचाते हैं। प्रतियोगिता ज्ञान के विकास के लिए होती है। कन्या मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मुनि कुमुद कुमार जी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समय पालक की भूमिका अमित जैन ने पूर्ण की। आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्ष बॉबी जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्मिता जैन एवं बॉबी जैन ने किया।