आजादी का अमृत महोत्सव

संस्थाएं

आजादी का अमृत महोत्सव

उधना।
तेममं द्वारा आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वज वंदन का आयोजन हुआ। महामंत्री मधु देरासरिया व अभातेममं सदस्या जयंती सिंघी की विशेष उपस्थिति रही। सर्वप्रथम देशभक्ति नारों के साथ सर्कल के चारों ओर रैली का रूप लेते हुए महामंत्री मधु देरासरिया द्वारा राष्ट्रगीत के साथ ध्वज वंदन को सलामी दी। महिला मंडल अध्यक्षा जसु बाफना ने सभी का स्वागत किया। उधना सभा निवर्तमान मंत्री जवरीमल दुगड़ व तेयुप अध्यक्ष सुनील चंडालिया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। अभातेयुप से अरुण चंडालिया, अर्पित नाहर, उधना सभा, परिषद, महिला मंडल के पदाधिकारी, सदस्यगण, किशोर मंडल, कन्या मंडल की टीम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
दूसरे चरण में तेरापंथ भवन में साध्वी लब्धिश्री जी के सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र के द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संगठन मंत्री दिनेंद्र चंडालिया एवं पदाधिकारीगण तथा सदस्यों की उपस्थिति रही। साध्वी जिज्ञासाप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। ज्ञानशाला के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल प्रभारी नीलम डांगी, कन्या मंडल संयोजिका उन्नति बाफना व आभार किशोर मंडल प्रभारी योगेश दुगड़ ने किया।