ज्ञानशाला दिवस का आयोजन

संस्थाएं

ज्ञानशाला दिवस का आयोजन

मुंबई, ठाणे।
शासनश्री साध्वी जिनरेखाजी के सान्निध्य में ज्ञानशाला दिवस व स्वतंत्रता दिवस का आयोजन ठाणे में हुआ। ज्ञानार्थियों की रैली निकाली गई। साध्वी मार्दवयशा जी ने मंगलभावना व महाप्रयाण ध्वनि का प्रयोग करवाया। साध्वी जिनरेखा जी ने बताया कि बच्चों को मानवीय प्रेरणा और इंसानियत के सच्चे गुण ज्ञानशाला से मिलते हैं। साध्वीवृंद ने गीतिका सुनाई। स्वागत ज्ञानशाला प्रशिक्षिका सुनीता बाफना ने किया। स्वतंत्रता सेनानी थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई। प्रतिभा चोपड़ा ने सामायिक किट वितरित किए। ठाणे सभा उपाध्यक्ष महेंद्र पुनमिया, प्रचार मंत्री विनोद बड़ाला, तेयुप सेंट्रल अध्यक्ष सुभाष हिंगड़ सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन वीणा सेठिया ने किया। संचालन अल्का श्रीमाल व खुशबू पामेचा ने किया।